आरबीआई कैसे लॉन्च करेगा देश में डिजिटल रुपया या 'ई₹' का पायलट प्रोजेक्ट?
आरबीआई ने बताया है कि वह जल्द देश में डिजिटल रुपया या 'ई₹' का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करेगा। इसके तहत विभिन्न आय वर्ग, साक्षरता, क्षेत्र, लिंग और आयु समूहों के लोेगों के बीच बड़े पैमाने पर पायलट प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। बकौल आरबीआई, इससे उसे भारत जैसे विविधता वाले देश में सीबीडीसी (डिजिटल करेंसी) के उपयोग को समझने में मदद मिलेगी।