आरबीआई ने अपर लेयर में 15 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की सूची जारी की
आरबीआई ने 2023-24 के लिए स्केल आधारित विनियमन के अंतर्गत अपर लेयर (एनबीएफसी-यूएल) में 15 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की सूची निकाली है। इनमें एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और टाटा संस शामिल हैं। किसी एनबीएफसी को एनबीएफसी-यूएल के रूप में वर्गीकृत किए जाने पर वह उसके वर्गीकरण से कम-से-कम 5-वर्ष के लिए बढ़ी हुई विनियामक अपेक्षाओं के अधीन होगी।