आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक के नए क्रेडिट कार्ड्स जारी करने पर लगाई रोक
आरबीआई ने बुधवार को बताया कि कोटक महिंद्रा बैंक पर ऑनलाइन व मोबाइल बैंकिंग चैनल्स के ज़रिए नए ग्राहक जोड़ने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक के नए क्रेडिट कार्ड्स जारी करने पर भी रोक लगाई गई है। बकौल आरबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक के मौजूदा ग्राहकों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।