आरबीआई ने नियम उल्लंघन के लिए एसबीआई, इंडियन बैंक व पंजाब ऐंड सिंध बैंक पर लगाया जुर्माना

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने नियम उल्लंघन (इंट्रा-ग्रुप लेनदेन) के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इंडियन बैंक, पंजाब ऐंड सिंध बैंक और फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज़ पर जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने एसबीआई पर ₹1.30 करोड़, इंडियन बैंक पर ₹1.62 करोड़, पंजाब ऐंड सिंध बैंक पर ₹1 करोड़ और फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज़ पर ₹8.80 लाख का जुर्माना लगाया।

Load More