आरबीआई ने नियमों का उल्लंघन करने को लेकर 5 सहकारी बैंकों पर लगाया ₹7.50 लाख का जुर्माना
आरबीआई ने विभिन्न बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने को लेकर 5 सहकारी बैंकों पर कुल ₹7.50 लाख का जुर्माना लगाया है। इन 5 बैंकों में से तीन बैंक महाराष्ट्र के हैं जबकि एक-एक बैंक आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का है। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, आरबीआई ने इन बैंकों पर ₹50,000 से लेकर ₹3,00,000 तक का जुर्माना लगाया है।