आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन को लेकर 4 सहकारी बैंकों पर लगाया ₹16 लाख का जुर्माना

आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन को लेकर 4 सहकारी बैंकों पर कुल ₹16 लाख का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने नगर सहकारी बैंक, महराजगंज और अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, मऊनाथ भंजन पर ₹5-₹5 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही पंचकुला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक और यूनाइटेड मर्केंटाइल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, कानपुर पर ₹3-₹3 लाख का जुर्माना लगाया गया।

Load More