आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन को लेकर केनरा बैंक पर लगाया ₹2.92 करोड़ का जुर्माना
आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन को लेकर केनरा बैंक पर ₹2.92 करोड़ का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने बताया कि यह कार्रवाई ब्याज दरों को रेपो दर जैसे बाह्य मानकों से जोड़ने और अपात्र इकाइयों के नाम पर कई बचत खाते खोलने के संबंध में की गई है। बकौल आरबीआई, कई क्रेडिट कार्ड खातों में फर्ज़ी मोबाइल नंबर डाले गए।