आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक से संबंधित सवालों के दिए जवाब
आरबीआई ने बताया है कि ग्राहक 15 मार्च 2024 के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खाते में पैसे जमा नहीं कर पाएंगे और खाते में वेतन व सब्सिडी प्राप्त नहीं कर सकेंगे। वहीं, ग्राहक 15 मार्च के बाद भी खाते में पैसे रहने तक उसका इस्तेमाल कर सकेंगे और पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी डेबिट कार्ड से पैसे निकाल सकेंगे।