आरबीआई ने रेपो रेट 50 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.90% किया, लगातार तीसरी बार हुई बढ़ोतरी
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को बताया कि मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट को तत्काल प्रभाव से 50 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.90% करने का फैसला किया है। जून से अब तक आरबीआई ने रेपो रेट में लगातार तीसरी बार 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की। मई से अब तक रेपो रेट कुल 190 बेसिस पॉइंट बढ़ा है।