आरबीआई ने लगातार 7वीं बार रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 6.50% पर रखा बरकरार
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को बताया कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करते हुए उसे 6.50% पर बरकरार रखा है। इससे पहले फरवरी 2024 में भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था और आरबीआई ने लगातार 7वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।