आरसीबी ने जितेश शर्मा को खरीदा, 5,400% बढ़ी आईपीएल सैलरी
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जितेश शर्मा को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने ₹11 करोड़ में खरीद लिया है। जितेश की पिछली आईपीएल सैलरी ₹20 लाख थी और इस बार उनकी सैलरी 5,400% बढ़ गई है। मेगा ऑक्शन से पहले जितेश को पंजाब किंग्स ने रिलीज़ किया था। जितेश ने 40 आईपीएल मैचों में 730 रन (स्ट्राइक रेट- 151.13) बनाए हैं।