आरसीपी सिंह ने अपने जन्मदिन पर केंद्रीय इस्पात मंत्री के पद से दिया इस्तीफा
आरसीपी सिंह ने अपने जन्मदिन (बुधवार) पर केंद्रीय इस्पात मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। वह जेडीयू के कोटे से मंत्री थे और उनका राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में देश व लोगों की सेवा के लिए उनकी तारीफ की थी।