आरसीबी के फैन्स ने रोहित शर्मा के लिए लगाए 'वड़ा पाव' के नारे, वीडियो हुआ वायरल
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के मैच के दौरान आरसीबी के फैन्स ने एमआई के कप्तान रोहित शर्मा के लिए 'वड़ा पाव' के नारे लगाए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। एक फैन ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "अपमानजनक।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "स्टेडियम में ऐसा करना शर्मनाक है।"