आरसीबी के शीर्ष 4 में पहुंचने के बाद कैसी है आईपीएल 2022 की अंकतालिका?
आईपीएल-2022 की अंकतालिका में शीर्ष टीम गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) चौथे स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के 16-16 अंक हैं लेकिन राजस्थान का नेट रन-रेट बेहतर है। दिल्ली कैपिटल्स पांचवें पायदान पर है जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स, पंजाब किंग्स, सनराइज़र्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हैं।