आरसीबी को किसी नए मालिक को सौंप दें: बीसीसीआई से टेनिस के दिग्गज महेश भूपति
आईपीएल 2024 में आरसीबी की छठी हार के बाद पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने फ्रैंचाइज़ी के मालिक को बदले जाने की मांग की है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "खेल, आईपीएल, फैन्स और खिलाड़ियों की खातिर आरसीबी को बीसीसीआई किसी नए मालिक को सौंप दे जो ऐसी फ्रैंचाइज़ी खड़ी कर सके जैसी बाकी टीमों ने खड़ी की है।"