आरसीबी को डब्ल्यूपीएल 2024 में मिली पहली हार, डीसी ने 25 रन से हराया
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने गुरुवार को आरसीबी को 25 रन से हरा दिया और वह डब्ल्यूपीएल 2024 की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। डीसी ने 194/5 का स्कोर बनाया जिसमें शेफाली वर्मा 50(31) रन के साथ टॉप स्कोरर रहीं। आरसीबी 9 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना सकी और यह डब्ल्यूपीएल-2024 में आरसीबी की पहली हार है।