आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 से किया बाहर
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को अहमदाबाद (गुजरात) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 4 विकेट से हराकर आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया। आरसीबी ने 172/8 का स्कोर बनाया था जिसे आरआर ने 19 ओवरों में हासिल कर लिया। अब शुक्रवार (24 मई) को क्वॉलिफायर 2 में आरआर का मुकाबला एसआरएच से होगा।