आरसीबी ने आईपीएल 2023 से बाहर हुए विल जैक्स की जगह माइकल ब्रेसवेल को किया साइन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज़ विल जैक्स की जगह न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर माइकल ब्रेसवेल को टीम में शामिल किया है। जैक्स को आरसीबी ने नीलामी में ₹3.2 करोड़ में खरीदा था जबकि 32 वर्षीय ब्रेसवेल को फ्रैंचाइज़ी ने उनके बेस प्राइस ₹1 करोड़ में साइन किया है।