आरसीबी ने आईपीएल 2024 के लिए अपनी ग्रीन जर्सी की लॉन्च
आरसीबी द्वारा आईपीएल 2024 के लिए मंगलवार को पहली किट लॉन्च किए जाने के बाद बुधवार को टीम ने अपनी ग्रीन किट भी लॉन्च कर दी। आरसीबी ने 2011 में हर आईपीएल सत्र के एक मैच में ग्रीन जर्सी पहनने की शुरुआत की थी। आरसीबी पर्यावरण की स्वच्छता के प्रति जागरुकता के लिए ग्रीन जर्सी पहनती है।