आरसीबी ने आईपीएल इतिहास के अपने सर्वाधिक पावरप्ले टोटल की बराबरी की

रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोमवार को सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल इतिहास के अपने सर्वाधिक पावरप्ले टोटल की बराबरी कर ली। आरसीबी ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 79 रन बनाए। गौरतलब है, इससे पहले आरसीबी ने मई 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल (केटीके) के खिलाफ पावरप्ले में 79/1 का स्कोर बनाया था।

Load More