आरसीबी ने जीता लगातार चौथा मैच, आईपीएल 2024 के प्लेऑफ्स की दौड़ से बाहर हुई पीबीकेएस
आरसीबी ने गुरुवार को आईपीएल-2024 के मैच में पीबीकेएस को 60 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट में यह आरसीबी की लगातार चौथी जीत है। हार के साथ पीबीकेएस आईपीएल-2024 के प्लेऑफ्स की दौड़ से बाहर हो गई। मैच में विराट कोहली के 92(47) रनों की बदौलत आरसीबी ने 241/7 का स्कोर बनाकर पीबीकेएस को 17-ओवर में 181-रन पर ऑलआउट किया।