आरसीबी ने दर्ज किया बेंगलुरु के बाहर आईपीएल का अपना सर्वोच्च टोटल
आरसीबी ने गुरुवार को बेंगलुरु (घरेलू मैदान) के बाहर आईपीएल का अपना सबसे बड़ा टोटल दर्ज किया। आरसीबी ने गुरुवार को धर्मशाला में पीबीकेएस के खिलाफ 20 ओवरों में 241/7 का टोटल बनाया। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 92(47) जबकि रजत पाटीदार ने 55(23) रनों की पारी खेली। आरसीबी का पिछला रिकॉर्ड (235/1) मुंबई में 2015 में बना था।