आरसीबी ने दर्ज की डब्ल्यूपीएल में अपनी पहली जीत, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने बुधवार को विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 के अपने छठे मैच में पहली जीत दर्ज करते हुए यूपी वॉरियर्ज़ को 5 विकेट से हरा दिया। वॉरियर्ज़ द्वारा दिए गए 136 रन के लक्ष्य को आरसीबी ने 18 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम है।