आरसीबी ने विमेन्स प्रीमियर लीग के पहले सीज़न के लिए अपनी जर्सी का किया अनावरण
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने शनिवार से शुरू हो रही विमेन्स प्रीमियर लीग के पहले सीज़न के लिए अपनी जर्सी का अनावरण कर दिया है। आरसीबी ने जर्सी पहने अपनी टीम की खिलाड़ियों की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं और फ्रैंचाइज़ी की महिला टीम की जर्सी काफी हद तक उसकी पुरुष टीम जैसी ही है।