आरसीबी ने सीएसके को आईपीएल 2024 से किया बाहर, 9वीं बार आईपीएल प्लेऑफ्स में पहुंची
आरसीबी ने शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) में सीएसके को 27 रनों से हराकर आईपीएल 2024 में लगातार छठी जीत दर्ज की। आरसीबी 9वीं बार आईपीएल के प्लेऑफ्स में पहुंच गई है और उसने सीएसके को आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया। आरसीबी ने 218/5 का स्कोर बनाया था और उसने सीएसके को 191/7 के स्कोर पर रोक दिया।