आरसीबी महिला टीम की लगातार 5 हार के बाद कोहली ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने डब्ल्यूपीएल-2023 में आरसीबी महिला टीम की लगातार 5 हार के बाद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। तस्वीरें शेयर कर आरसीबी ने ट्वीट किया, "सेटबैक को कमबैक में कैसे बदलें, इस बारे में बात करने के लिए इनसे बेहतर कौन होगा।" हालांकि, बुधवार को आरसीबी ने यूपी वारियर्ज़ को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।