आरिफ को देखकर फड़फड़ाने लगा कानपुर चिड़ियाघर में बंद सारस, वीडियो आया सामने
कानपुर के चिड़ियाघर में बंद सारस को देखने के लिए आरिफ मंगलवार को वहां पहुंचे जिसके बाद सारस उन्हें देखकर फड़फड़ाने लगा। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में आरिफ कह रहे हैं, "पहचान गए?" दरअसल, अमेठी (यूपी) के किसान आरिफ ने इस सारस को घायल अवस्था से बचाकर उसकी देखरेख की थी जिसे बाद में प्रशासन चिड़ियाघर ले गया था।