आरोप लगाने वालों को गंभीरता से लेने की ज़रूरत नहीं है: 'परीक्षा पे चर्चा' में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित 'परीक्षा पे चर्चा 2023' कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, "आलोचना करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है...ज़्यादातर लोग आरोप लगाते हैं, आलोचना नहीं करते।" उन्होंने आगे कहा, "आलोचना और आरोप के बीच में बहुत बड़ी खाई है...हमें आरोप लगाने वालों को...गंभीरता से लेने की ज़रूरत नहीं है।"