आरोपियों को सलमान के घर के बाहर 10 राउंड फायरिंग करने का आदेश मिला था: क्राइम ब्रांच
ऐक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग को लेकर मुंबई की क्राइम ब्रांच ने बताया है, "आरोपियों के पास 2 बंदूकें थीं और उन्हें 10 राउंड फायरिंग करने का आदेश मिला था। क्राइम ब्रांच ने कहा, "आरोपियों ने हथियार सूरत (गुजरात) में तापी नदी में फेंक दिए थे। मुंबई पुलिस को 3 राउंड फायरिंग की सूचना मिली थी।