आर्ट डायरेक्टर मिलन फर्नांडीज़ का अज़रबैजान में हुआ निधन
आर्ट डायरेक्टर मिलन फर्नांडीज़ का अज़रबैजान में निधन हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने बताया, "आज सुबह मिलन को होटल में सीने में दर्द हुआ...होटल से अस्पताल जाने के दौरान उनका निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।" रिपोर्ट्स के अनुसार, मिलन अभिनेता अजीत कुमार के साथ फिल्म 'विदामुयार्ची' में काम कर रहे थे।