आर्टिस्ट ने बताया कैसे बना था ट्विटर की नीली चिड़िया वाला लोगो जिसे X से किया गया रिप्लेस
आर्टिस्ट मार्टिन ग्रैसर ने बताया है कि 2012 में 2 अन्य लोगों के साथ मिलकर कैसे उन्होंने ट्विटर के आइकॉनिक नीली चिड़िया वाले लोगो को बनाया था जिसे अब X से रिप्लेस कर दिया गया है। बकौल ग्रैसर, इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया था कि यह साधारण और स्पष्ट लगे। उन्होंने कहा, "इसे सर्कल से बनाना...हमें सही लगा।"