आर्थिक तंगी के दौरान मैंने सब कुछ बेच दिया था लेकिन अपने घोड़े कभी नहीं बेचे: रणदीप हुड्डा
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' से हुई बातचीत में बताया है, "ऐसा कई बार हुआ था कि मेरे पास बिल्कुल रुपए नहीं बचे थे। मुझे नहीं पता था कि आगे क्या करूंगा।" उन्होंने कहा, "सब कुछ बेच दिया था...लेकिन अपने घोड़े कभी नहीं बेचे। एक अरबी कहावत है, 'अपनी तनख्वाह बढ़ाओ, खर्चा कम करने से कुछ नहीं होगा'।"