आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति ने 8 नए मंत्रियों की नियुक्ति की
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 8 और मंत्रियों को शपथ दिलाई। इन नव-नियुक्त मंत्रियों में जल आपूर्ति, मत्स्यपालन और कृषि विभाग के मंत्री शामिल हैं। हालांकि, राष्ट्रपति ने किसी वित्त मंत्री की नियुक्ति नहीं की है। राष्ट्रपति आर्थिक संकट के दौरान अब तक 5 बार अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर चुके हैं।