आर्थिक संकट के बीच श्रीलंकाई पीएम विक्रमसिंघे ने ली वित्त मंत्री के रूप में शपथ
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने बुधवार को प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को वित्त, आर्थिक स्थिरता और राष्ट्रीय नीति मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इससे पहले 9 मई को महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद विक्रमसिंघे ने 12-मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। श्रीलंका 1948 में आज़ादी के बाद से सबसे बड़े आर्थिक संकट से गुज़र रहा है।