आर्म्स ऐक्ट मामले में एमपी के कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वॉरंट

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के एमपी-एमएलए कोर्ट ने आर्म्स ऐक्ट के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। यह मामला 1995 से 1997 के बीच अवैध रूप से हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है। यह खरीद-फरोख्त कथित तौर पर तीन फर्म्स के ज़रिए की गई थी।

Load More