आर्यन ड्रग केस की जांच में शामिल वानखेड़े के पास हैं 4 फ्लैट, खरीदी ₹22 लाख की घड़ी: रिपोर्ट
एनसीबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि ड्रग्स केस में आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले तत्कालीन एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने परिवार संग कई विदेश यात्राएं कीं और उनके पास आय से अधिक संपत्ति है। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में उनके 4 फ्लैट और वाशिम में ज़मीन है। उन्होंने ₹22 लाख की रोलेक्स की एक घड़ी भी खरीदी।