आलू, प्याज़ व टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने जारी किया बयान
आलू, प्याज़ व टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि इस साल अच्छी मॉनसूनी बारिश ने खरीफ फसलों (प्याज़, टमाटर और आलू जैसी अन्य बागवानी फसलें) को लेकर उम्मीद बढ़ा दी है। सरकार के मुताबिक, विभिन्न राज्यों में इन सब्ज़ियों की बुआई के रकबे में पिछले साल के मुकाबले उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।