आलू की वजह से पश्चिम बंगाल और ओडिशा की गरमाई राजनीति
पश्चिम बंगाल में आलू की 'आसमान छूती' कीमतों के बाद ओडिशा जा रहे आलुओं की खेप पर रोक लगा दी गई। इससे ओडिशा में कीमत बढ़ी और विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लिया। ओडिशा के खाद्य मंत्री कृष्णचंद्र पात्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल से आलू नहीं लेंगे। अब ओडिशा में यूपी से आलू आने शुरू हो गए हैं।