आलू में ऐसा क्या होता है जिसे खाने से बढ़ जाता है शुगर लेवल? डॉक्टर ने दिया जवाब
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल की डॉक्टर सोनिया रावत के मुताबिक, आलू में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा ज़्यादा होती है जो शरीर में जाकर ग्लूकोज में तब्दील हो जाता है जिससे ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से बढ़ जाता है। बकौल डॉक्टर, आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज़्यादा होता है और आलू में मौजूद स्टार्च भी शरीर में ग्लूकोज में बदलता है।