UP की आलापुर विधानसभा सीट के आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका 20 साल बाद खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंबेडकर नगर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन और आलापुर सीट को अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किए जाने को चुनौती देने वाली रिट याचिका 20 साल बाद खारिज कर दी है। अदालत ने कहा कि याचिका दायर करने में अत्यधिक देरी हुई और याचिकाकर्ता संवैधानिक प्रावधानों के उल्लंघन को साबित करने में विफल रहा।