आलिया को कार के पास घेरने को लेकर पैपराज़ी पर गुस्सा हुए रणबीर कपूर; बांह पकड़कर खींचा
अभिनेता रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह ऐक्ट्रेस-पत्नी आलिया भट्ट को कार के पास घेरने को लेकर पैपराज़ी पर गुस्सा होते दिख रहे हैं। वीडियो में रणबीर बोल रहे हैं, "क्या कर रहे हो आप लोग?" वहीं, वीडियो में रणबीर एक पैपराज़ी को बांह पकड़कर दूर हटाते भी दिख रहे हैं।