आलिया के बॉडीगार्ड ने सेल्फी ले रहे फैन को शर्ट से खींचकर हटाया, ऐक्ट्रेस का रिऐक्शन हुआ वायरल
हाल ही में किसी एयरपोर्ट पर ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक फैन को उनके बॉडीगार्ड ने शर्ट से खींचकर हटा दिया जिस पर आलिया के रिऐक्शन का वीडियो वायरल हुआ है। आलिया बॉडीगार्ड को ऐसा करने से मना करती दिखीं और उन्होंने फैन को अपने पास बुलाकर उसके साथ फोटो खिंचवाई।