आलिया ने महिला डॉक्टर के रेप केस को लेकर शेयर किया नोट, कहा- परिस्थितियां बदलने की उम्मीद नहीं
कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या के मामले के बीच अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। नोट में लिखा है, "एक और निर्मम रेप यह याद दिलाता है कि औरतें कहीं भी सुरक्षित नहीं...परिस्थितियां बदलने की कोई उम्मीद नहीं है।" उन्होंने कहा, "बार-बार ऐसी घटनाएं साबित करती हैं कि समस्या...बुनियादी स्तर पर है।"