आलिया भट्ट ने 'फूलों' से सजे सफेद गाउन के साथ कान के पीछे लगाया काला टीका, वायरल हुईं तस्वीरें
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने डेब्यू अपीरियेंस के दौैरान कान के पीछे काला टीका लगाया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। एक यूज़र ने 'काला टीका शोस्टॉपर है' कहा जबकि एक अन्य यूज़र ने कहा, "जस्ट इंडियन थिंग्स।" गौरतलब है, आलिया ने फूलों के डिज़ाइन वाला सफेद ऑफ-शोल्डर बस्टियर गाउन पहना था।