आलिया भट्ट ने बेटी राहा के दूसरे जन्मदिन पर शेयर की उसकी अनदेखी तस्वीर
आलिया भट्ट ने बेटी राहा के दूसरे जन्मदिन पर उसके जन्म के समय की अनदेखी तस्वीर शेयर की है। आलिया ने लिखा, "आज दो साल हो गए...मैं समय को पीछे ले जाना चाहती हूं...जब तुम कुछ हफ्तों की थी!!!" आलिया ने अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर से शादी की थी और उसी साल नवंबर में राहा का जन्म हुआ था।