आलाकमान व पार्टी विधायक तय करेंगे सीएम: उत्तराखंड में कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले राज्य में कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश ने कहा है कि मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी आलाकमान और विधायक लेंगे। उन्होंने कहा, "हम उत्तराखंड, गोवा, पंजाब में सरकार बनाने को लेकर...आश्वस्त हैं।" गौरतलब है, इससे पहले कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा था कि उनके मुख्यमंत्री बनने पर किसी को आपत्ति नहीं है।

Load More