आलिया अपने को-ऐक्टर के प्रदर्शन को भी बेहतर करती हैं: 'रॉकी और रानी...' के अभिनेता रणवीर
अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की अभिनेत्री आलिया भट्ट पर कहा है कि उन दोनों के बीच काम करने को लेकर बेहद अच्छा रिश्ता है। बकौल रणवीर, "मुझे लगता है कि आलिया के साथ बतौर एक कलाकार मैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाता हूं...वह अपने को-ऐक्टर के प्रदर्शन को भी बेहतर करती हैं।"