आलिया, कियारा व तापसी की फिल्में नहीं देखी हैं: पसंदीदा अभिनेत्री को लेकर गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अभिनेता रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और विक्रांत मैसी की तस्वीरें दिखाकर पूछे गए सवाल 'इनमें कौनसे ऐक्टर पसंद हैं?' पर कहा है, "तीनों अच्छे हैं।" अभिनेत्री आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और तापसी पन्नू में से किसी एक को बतौर पसंदीदा अभिनेत्री चुनने के लिए कहे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी फिल्में नहीं देखी हैं।