आलिया के बच्चे की नैनी का किरदार निभाना चाहता हूं: वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ दोबारा काम करने के सवाल पर हंसते हुए कहा है, "मैं उनके (आलिया) बच्चे की नैनी का किरदार निभाना चाहता हूं जो उसे स्ट्रोलर में घुमाएगा।" वरुण ने कहा कि आलिया उनके दिल के बेहद करीब हैं और दोनों अच्छे दोस्त हैं व उनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी है।