आलिया ने बेटी राहा के पहले जन्मदिन पर तस्वीरें कीं शेयर, लिखा- हमारी खुशी, हमारी ज़िंदगी
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बेटी राहा के पहले जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "हमारी खुशी...हमारी ज़िंदगी। लगता है, मानो कल की ही बात थी जब आप मेरे पेट में थीं। आपके आने से जीवन का हर दिन क्रीम से भरपूर स्वादिष्ट केक जैसा लगता है।" उनके पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज़ ने कमेंट किया है।